17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़चुनाव के बाद मिलेेगा भेलकर्मियों को गिफ्ट

चुनाव के बाद मिलेेगा भेलकर्मियों को गिफ्ट

Published on

– आचार संहिता के कारण थ्रिफ्ट सोसायटी अपने सदस्यों को नहीं दे पाएगी उपहार

भोपाल

भेल कर्मचारियों की सहकारी संस्था भेल थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा हर साल आम सभा के बाद अपने कर्मचारियों को गिफ्ट बांटी जाती है ! इस साल समिति द्वारा वैक्यूम क्लीनर बांटने का निर्णय लिया गया था। यह गिफ्ट सोसाइटी में पहुंच चुकी है जिसे वित्तीय वर्ष समाप्ति के बाद अप्रैल माह में बांटा जाना था, लेकिन लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगी होने के कारण किसी भी संस्था द्वारा किसी भी प्रकार की गिफ्ट नहीं बांटी जा सकती है। यही कारण है कि थ्रिफ्ट सोसायटी भी अपने सदस्यों को इस माह गिफ्ट नहीं बांट सकती । आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही यह गिफ्ट संस्था द्वारा बांटी जाएगी।

संस्था के अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि सभी सदस्यों की भलाई के लिए समिति हमेशा कार्य करती है। चुनाव आचार संहिता लगी होने के कारण गिफ्ट बांटना अभी संभव नहीं हो पा रहा है। क्योंकि बिना चुनाव आयुक्त की अनुमति के गिफ्ट बांटने में धारा लग सकती है और गिफ्ट भी जप्त हो जाएगी। इसलिए संस्था के संचालक मंडल ने निर्णय लिया है की आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही सभी सदस्यों को गिफ्ट बांट दी जाएगी। संस्था इस संबंध में सभी सदस्यों को जल्दी ही सूचना दे देगी।

Latest articles

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

More like this