32.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के ईडी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ, कारखाने के ज्वलनशील भंडार...

बीएचईएल के ईडी ने दिलाई सुरक्षा की शपथ, कारखाने के ज्वलनशील भंडार में मोक ड्रिल का आयोजन

Published on

भोपाल

बीएचईएल़ के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में एसएम रामनाथन, कार्यपालक निदेशक ने सभी महाप्रबंधकों एवं डीआरओ एवं उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य करने की अपील के साथ सुरक्षा-शपथ दिलाई । इस अवसर पर कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षा संदेश भी जारी किया गया । इस अवसर पर श्री रामनाथन ने कहा कि हमें अपने कार्यस्थल के आस-पास की आपातकालीन परिस्थितियों के प्रति जागरूक एवं सचेत रहना चाहिए ।

उन्होने यह भी बताया कि सुरक्षा की भावना को आत्मसात करते हुए हमारे प्रत्येक कार्य में सुरक्षित व्यवहार की झलक परिलक्षित होनी चाहिए । सोमवार को बीएचईएल भोपाल में ईएसजी उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें की थीम के साथ 53वाँ राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया । इसी के साथ ही बीएचईएल भोपाल में 04 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ, पखवाड़े के अंतर्गत सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति कर्मचारियों की प्रतिबद्धता को पुन: जागृत करने हेतु पूरे कारखाने में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।

इस श्रृंखला में सभी कर्मचारियों को जागृत करने हेतु बीएचईएल भोपाल के सभी विनिर्माण ब्लॉकों में उत्पादों के विभाग-प्रमुखों द्वारा शॉप-फ्लोर पर भी सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षा-शपथ दिलाई । अन्य कार्यक्रमों में, आपातकालीन परिस्थिति की तैयारियों की समीक्षा हेतु कारखाने के ज्वलनशील भंडार में मोक ड्रिल का आयोजन किया गया एवं प्रतिष्ठित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा एचएसई सम्मेलन कक्ष में अत्याधुनिक तकनीक से युक्त विभिन्न व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन कर उपयोग संबन्धित जानकारी प्रदान की ।

कारखाने में पूरे पखवाड़े भर सुरक्षा जागरूकता हेतु सुरक्षा वार्ता, सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा संबंधी फ्लेक्स, सुरक्षा निरीक्षण,सुरक्षा प्रशिक्षण,अग्निशमन प्रशिक्षण, केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ सेफ्टी वॉक, सेफ्टी-टॉक एवं आपदा की तैयारियों की समीक्षा हेतु मोक ड्रिल का भी आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ सर्वोत्तम-सुरक्षित विभाग एवं सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा अधिकारी जैसे पुरस्कार भी दिए जाएँगे ।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...