20 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के हरिद्वार ईडी ने कहा वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ

बीएचईएल के हरिद्वार ईडी ने कहा वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ

Published on

-हरेला पर्व के अवसर पर बीएचईएल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

भेल, हरिद्वार।

????????????????????????????????????

सुख-समृद्धि और हरियाली के प्रतीक हरेला पर्व तथा हरित बीएचईएल पहल के अंतर्गत सोमवार को बीएचईएल हरिद्वार में एक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा के नेतृत्व में मैटेरियल गेट के सामने खाली भूमि पर विभिन्न प्रजातियों के पेड़ लगाए गए । सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ वाइल्ड लाइफ तथा पैंजिया इको नेट एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड (ग्रो ट्रीज) के सहयोग से यह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में प्रवीण चन्द्र झा ने ‘वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ’, जहाँ हरियाली, वहाँ खुशहाली तथा ‘सांसे हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम’ आदि पंक्तियों के द्वारा लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए उन्होंने सभी से इस कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि ‘हरित बीएचईएल’ पहल के अंतर्गत लगभग 15,000 पेड़ लगाने तथा 3 एकड़ भूमि पर मियावाकी वन विकसित करने एवं 58 एकड़ जमीन को वन भूमि में परिवर्तित करने का लक्ष्या रखा गया है ।

इस अवसर पर जिला वन अधिकारी नीरज शर्मा, महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वीके रायजादा, वरिष्ठ कमांडेंट (सीआईएसएफ) सत्य देव आर्य, ग्रो ट्रीज के प्रतिनिधि विवेक अरोरा, अनेक महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं फेडरेशन के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे ।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...