20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल की नई डिजिटल पहल: मशीनों पर लगे क्यूआर कोड से मिलेगा...

बीएचईएल की नई डिजिटल पहल: मशीनों पर लगे क्यूआर कोड से मिलेगा ओपेरशन मैनुअल, ‘ग्रीन इंडिया मिशन’ को मिलेगा बल

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के इलेक्ट्रिकल मशीन विभाग ने ग्राहक सेवा और डिजिटलीकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। विभाग के एसएसएम प्रभाग ने अब देश-विदेश में आपूर्ति की जाने वाली सभी आईएमएम एवं एलईएम मशीनों पर क्यूआर कोड आधारित ‘परिचालन एवं अनुरक्षण निर्देशिका’ प्लेट लगाने की शुरुआत की है। इस अत्याधुनिक डिजिटल पहल का उद्घाटन आज बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय द्वारा किया गया।

विद्युत मशीन विभाग के महाप्रबंधक विकास खरे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में यूनिट के विभिन्न महाप्रबंधक और ईएम समूह के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस ‘स्टेट-ऑफ-द-आर्ट’ पहल के माध्यम से अब ग्राहक मशीन पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे मशीन-विशिष्ट निर्देशिका तक पहुँच सकेंगे। इससे न केवल भारी-भरकम भौतिक दस्तावेजों की जरूरत खत्म होगी, बल्कि ग्राहकों को हर समय नवीनतम संशोधित निर्देशिका उपलब्ध रहेगी। इससे रखरखाव और तकनीकी समस्याओं के निवारण में लगने वाले समय में भारी कमी आएगी।

 

इस डिजिटल अवधारणा की परिकल्पना एस.एस.एम. विभाग के विभागाध्यक्ष अपर महाप्रबंधक आर. के. माइकल ने की थी। विशेष बात यह है कि वेब पेज डिजाइन, कोडिंग और क्यूआर कोड निर्माण का पूरा कार्य विभाग के प्रबंधक विश्वजीत रंजन मिश्रा एवं प्रिय रंजन द्वारा पूर्णतः आंतरिक संसाधनों से किया गया है। यह प्रणाली न केवल किफायती और उपयोगकर्ता के अनुकूल है, बल्कि यह राष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन कार्य योजना के तहत ‘ग्रीन इंडिया मिशन’ को भी सशक्त बनाती है। कागज और प्रिंटिंग की आवश्यकता को समाप्त कर बीएचईएल ने पर्यावरण अनुकूल कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया है। स्मार्ट मेंटेनेंस समाधान अपनाने की दिशा में बीएचईएल की यह उपलब्धि मशीनों की ‘विक्रय पर्यन्त सेवा’ क्षमताओं को सुदृढ़ करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...