25.3 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के यूनियन नेता ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, लगाया निशुल्क...

भेल के यूनियन नेता ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन, लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर

Published on

भोपाल

यूं तो भेल में कई नेता अपना-अपना जन्मदिन कारखाने या फिर यूनियनों के दफ्तरों में दावत देकर धूमधाम से मनाते है लेकिन सीटू यूनियन के एक नेता व कार्यवाहक अध्यक्ष निशांत कुमार नन्दा ने अपना जन्मदिवस अनूठे अंदाज में मनाया। श्री नंदा ने जेपी जिला चिकित्सालय एवं सिविल चिकित्सालय काटजू भोपाल से संपर्क स्थापित कर अत्याधुनिक उपकरणों के द्वारा भेल के 5 नं गेट क्रांति स्थल पर नि:शुल्क चिकित्सा एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन कर डाला।

शिविर में भेल के हजारों कर्मचारियों के साथ सोसाइटी वर्कर ठेका मजदूरोंके साथ स्थानीय लोगों ने भी जांच का लाभ उठाया। भेक्टू यूनियन के उपाध्यक्ष विजेंद्र पाटील ने इस तरह के अयोजन के लिए सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोना काल के डरावने समय में मानसिक रूप काफ़ी स्वास्थ एवं आर्थिक हानि हुई है इसीलिए ये नई पहल करते हुए सभी के लिए सन्देश दिया है। श्री पाटील ने भेक्टू सीटू यूनियन और निशांत कुमार नन्दा की ओर से पूरे भेल परिवार, नगरीय प्रशासन, सीआईएसएफ एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग करने के लिए धन्यवाद प्रस्तुत किया।

इस शिविर के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएम डाक्टर देवाशीष दास, डा. आर. एन हिरण्या, भेक्टू सीटू के अध्यक्ष लोकेंद्र शेखावत , सीटू यूनियन के प्रदेश सचिव प्रमोद प्रधान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री कैलाश मिश्रा, भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे, श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, यशवंत सिन्हा वर्मा कुलदीप मौर्या, चेतन साहू, ह्रदेश गोयल, राजेन्द्र पारखी आदी मौजूद थे

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...