34.3 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़7 दिन और बढ़ा, अब 14 जनवरी तक चलेगा भोजपाल महोत्सव मेला

7 दिन और बढ़ा, अब 14 जनवरी तक चलेगा भोजपाल महोत्सव मेला

Published on

-शहरवासियों और व्यापारियों की मांग पर मेल समिति ने लिया निर्णय

भोपाल

राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चले रहा भोजपाल महोत्सव मेला अब 14 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। पहले यह मेला 7 जनवरी तक चलना था। शहरवासियों के साथ ही मेले में आए दुकानदारों, झूला संचालकों, फिश एक्वेरियम और चांद से चंद्रयान तक का सेटअप लगाने वाले संचालकों की मांग पर मेला समिति ने यह निर्णय लिया है।

भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोपाल शहरवासियों और व्यापारी बंधुओं की मांग पर मेल समिति ने 7 दिन और मेला बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मेले का समापन 7 जनवरी की बजाय 14 जनवरी को किया जाएगा। श्री यादव ने बताया कि शहरवासियों और व्यापारियों का लगातार सुझाव आ रहा था कि मेले को एक सप्ताह और बढ़ाकर 14 जनवरी मकर संक्रांति तक किया जाए। ऐसे में शहरवासियों को दुकानदारों के सुझाव का स्वागत करते हुए मेले को एक सप्ताह और बढ़ाया गया है। इससे शहरवासियों को एक सप्ताह और घूमने फिरने, खरीदारी व मनोरंजन करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि राजभोज की नगरी में राजाभोज के नाम से होने वाले आयोजनों में प्रदेश में यह सबसे बड़ा आयोजन है। मेले में राजाभोज की 12 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई गई है। मेले में छोटे-बड़े करीब 500 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। यहां 250 फीट लंबा स्वागत द्वार, 60 बाय 40 का भव्य सांस्कृतिक मंच और टे्रडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है।

महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में रोजाना 25 से 30 हजार लोग पहुंचते हैं। शनिवार और रविवार को यह संख्या करीब डेढ़ लाख होती है। मेला देखने राजधानी भोपाल के साथ ही रायसेन, विदिशा, सीहोर, मंडीदीप, औबेदुल्लागंज सहित आसपास क्षेत्र से लोग परिवार सहित आते हैं। इस मेले का शहरवासियों को साल भर इंतजार रहता है।

मेले में अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग यहां दिन- रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...