26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़हजारों लोगों के रोजगार का केंद्र है भोजपाल महोत्सव मेला : उप...

हजारों लोगों के रोजगार का केंद्र है भोजपाल महोत्सव मेला : उप मुख्यमंत्री

Published on

– उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया मेले का भ्रमण

भोपाल

भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में रोजाना लाखों की संख्या में शहरवाशी परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। मेले में शहर के गड़मान्य नागरिक, प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिध पहुंच रहे हैं। मंगलवार को मेले में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, रोजगार बोर्ड के अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, बी डी ए के उपाध्यक्ष सुनील पाण्डे रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के साथ मेला समिति के सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित

मेले में उमड़ रही भारी भीड़
भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना लाखों की संख्या में शहरवासी परिवार के साथ मेला देखने पहुंच रहे हैं। मेले में आने वाले लोगों के लिए ट्रेडिशनल सेल्फी जोन, फूड जोन, क्राकरी, गर्म कपड़ों के स्टाल के साथ विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। यहां 180 फीट लम्बे मछली टनल के साथ लोगों को चांद से चंद्रयान और चांद पर भारत की उपब्धि देखने को मिल रही है। इसी के साथ यहां 25 तरह के एलिएंस भी देखने को मिल रहे हैं।

सिक्योरिटी गार्ड के साथ मेला समिति संभाल रही है व्यवस्था
मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे से लैस है। पुलिस चौकी, अस्पताल सहित अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर की व्यवस्था है। मेला समिति द्वारा व्यवस्था बनाने के साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। समिति के सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई सहित मेला समिति समिति से जुड़े अन्य लोग अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...