6.5 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeभेल न्यूज़रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर भेल के जवाहरलाल  नेहरू विद्यालय में मनाया...

रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर भेल के जवाहरलाल  नेहरू विद्यालय में मनाया बाल मेला

Published on

भेल भोपाल ।
भेल शिक्षा मंडल द्वारा संचालित जवाहरलाल नेहरू स्कूल प्राइमरी विंग गोविंदपुरा में भव्य बाल मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कक्षा केजी 1 से लेकर कक्षा 6 तक सभी बच्चों ने बहुत ही उत्साह पूर्वक भाग लिया व मेले का आनंद उठाया। विद्यालय के  कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि  हेमराम पटेल एवं प्रेसिडेंट भेल शिक्षा मंडल,  पीके झा एजीएम एवं सेक्रेटरी भेल शिक्षा मंडल ,अतुल कुमार उप महा प्रबंधक (वित्त,भेल) एवं कोषाध्यक्ष भेल शिक्षा मंडल, श्रीमती शालिनी शर्मा  उप महाप्रबंधक एवं जीसी सदस्य भेल शिक्षा मंडल द्वारा मां सरस्वती व जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर, पुष्प अर्पित करते हुए  दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलित करने के पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया।

यह भी पढ़िए: Bihar Election Result: तारापुर सीट पर चला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का जादू, 45,000 से अधिक वोटों से जीते

बाल मेंले में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए , जिसमें कई प्रकार के व्यंजनों से लेकर अनेक खेल के स्टॉल भी शामिल थे। बाल मेले को लेकर बच्चों में विशिष्ट उत्साह देखा गया, बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के मनोरंजन हेतु पपेट शो  दिखाया गया जिसका सभी बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। बच्चों के मनोरंजन हेतु विद्यालय के अध्यापिकाओं द्वारा लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, एवं विद्यालय की अध्यापिकाओं ने प्रातः कालीन सभा का आयोजन भी किया । बाल मेले का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ और सभी ने बाल दिवस को खुशी व उत्साह से मनाया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

भेल की  कस्तूरबा अस्पताल प्रबंधन संभालेगा ‘शांति वाहन’ सेवा का जिम्मा

भोपाल भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड , भोपाल ने कर्मचारी सुविधाओं और प्रशासनिक सुगमता को ध्यान...

बीएचईएल को कोल इंडिया के संयुक्त उद्यम से ₹2,800 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

दिल्ली सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग दिग्गज भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  ने एक बार फिर बड़ी...