32.7 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल भोपाल इकाई ने बनाया पोलावरम हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्लांट के लिए भारत...

बीएचईएल भोपाल इकाई ने बनाया पोलावरम हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्लांट के लिए भारत में निर्मित सबसे बड़े वर्टिकल कापलान रनर

Published on

— 12 यूनिट की आपूर्ति करेगा भेल, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 80 मेगावाट होगी

भोपाल

बीएचईएल भोपाल यूनिट ने पोलावरम हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्लांट के लिए भारत में निर्मित सबसे बड़े वर्टिकल कापलान रनर का निर्माण किया है। जो भारत में निर्मित सबसे बडा वर्टिकल कापलान रनर है। कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने इसका उद्घाटन किया। श्री रामनाथन ने अपने संबोधन में कहा कि “यह रनर पोलावरम हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्लांट के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है और हमें भारत में इसका निर्माण करने पर गर्व है।
रनर का निर्माण और संयोजन भोपाल इकाई के जल टरबाइन निर्माण प्रभाग द्वारा अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके किया गया है। रनर की निर्धारित ऊंचाई 27 मीटर, गति 100 आरपीएम, व्यास 6.85 मीटर, ऊंचाई 4.2 मीटर और वजन 125 टन है। प्रत्येक रनर में 5 रनर ब्लेड हैं, जो इसे भारत में सबसे बड़ा वर्टिकल कापलान रनर बनाता है।
बीएचईएल भोपाल 12 यूनिट की आपूर्ति करेगा, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 80 मेगावाट होगी। बीएचईएल, भोपाल हाइड्रो टर्बाइन की आपूर्ति में अग्रणी निर्माता है।
यह उपलब्धि भारत के बिजली क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों को स्वदेशी रूप से विकसित करने और विनिर्माण करने के लिए बीएचईएल की प्रतिबद्धता को उजागर करती है, जो सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के अनुशरण के तहत है। उद्घाटन के मौके पर व्हीश्रीनिवास राव, राजेश कुमार अग्रवाल, जीपी बघेल, आलोक सेंगर, मनोज नीलमवार आदि मौजूद थे।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...