भोपाल
राज्य स्तरीय अंडर-17 स्कूल बालक बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंदसौर में 12 नवंबर से 16 नवंबर तक होगा। इसके लिये भोपाल संभाग की बालिका टीम का कप्तान चारू शर्मा को बनाया गया है । टीम 11 नवंबर को भोपाल से रवाना होगी। टीम की कप्तान बनाई जाने पर इस टीम को सहायक संचालक खेल संजय शर्मा ,खेल शिक्षक सुरेंद्र श्रीवास्तव ,मुकर्रम खान ,मोहम्मद तारिक ने बधाई दी है।
