भोपाल
भाजपा का विशेष संपर्क अभियान जारी है। इसी दिशा में भोपाल प्रवास पर आए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भोपाल में गोविंदपुरा के उद्योगपति पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विजय अग्रवाल के निवास पर पहुंंचकर मुलाकात की उन्हें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों पर विशेष चर्चा के बाद श्री अग्रवाल का शॉल और श्रीफल से सम्मान भी किया। श्री नड्डा के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी श्री अग्रवाल के निवास पर पहुंचे।
