4.8 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़54वें स्थापना दिवस पर सीआईएसएफ हरिद्वार में रक्त दान शिविर

54वें स्थापना दिवस पर सीआईएसएफ हरिद्वार में रक्त दान शिविर

Published on

हरिद्वार

केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल के 54वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसएफ की बीएचईएल हरिद्वार इकाई द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्र्स्ट, जॉलीग्रांट के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट सत्य देव आर्य ने किया । शिविर में उपस्थित रक्त दाताओं को प्रोत्साहित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि रक्तदान महादान है । उन्होंने रक्तदान हेतु आयोजित इस शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है । इस शिविर में सुरक्षा बल के सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा कुल 54 यूनिट रक्तदान किया गया ।

साथ ही जॉलीग्राण्ट हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने रक्तदान से जुडी विभिन्न भ्रांतियों को दूर करते हुए बताया कि कोई भी स्वस्थ पुरुष एवं महिला रक्तदान कर सकता है । इससे शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती है । उल्लेखनीय है कि अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केंद्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं, हेल्थ चेक अप, स्वच्छता अभियान तथा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आदि आयोजित किए जा रहे हैं । इस अवसर पर सीआईएसएफ के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जवान एवं उनके परिजन आदि उपस्थित थे ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...