5.3 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़निजीकरण के खिलाफ बीएमएस भोपाल के नेता दिल्ली पहुंचे

निजीकरण के खिलाफ बीएमएस भोपाल के नेता दिल्ली पहुंचे

Published on

भोपाल

भारतीय मजदूर संघ के तत्वाधान में दिल्ली में पूरे देश से सार्वजनिक उपक्रम के लाखों लोग भारत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पहुंचे । भोपाल से बीएमएस के सैंकड़ों कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुये । अघ्यक्ष बीएस कठैत ने बताया कि भारत सरकार के निजीकरण के खिलाफ भारी संख्या में लोगों ने नाराजगी जाहिर की ।

उनका कहना है कि निजीकरण नहीं चलेगा उसी तर्ज पर उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर उन्होंने अपनी निजीकरण विनिवेशकरण और मोनेटाइजेशन का सिलसिला नहीं रोका तो भारतीय मजदूर संघ उग्र रूप से आंदोलन करेगा इस आंदोलन में रेल, सेल, गेल , पोस्टल , नेवी डॉकयार्ड, भेल ,बीएसपी, कोल आदि शामिल हुये । भेल भोपाल से सैकड़ों कार्यकर्ता विजय सिंह कठैत और विनोद विशे, नितिन कोन्डे के नेतृत्व में पहुंचे भेल भोपाल से कर्मचारी दिल्ली प्रदर्शन में शामिल हुये ।

ऐबू ने सौंपा ज्ञापन
भोपाल । गुरुवार को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलॉईज यूनियन के एक प्रतिनिधि मंडल एजीएम एचआर आरिफ सिद्दीकी से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने कहा की जून 2022 मे सम्पन्न चुनाव के पश्चात कर्मचारी साथी काफी समय से संयुक्त समिति की बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। विगत 2 वर्षों से कर्मचारियों को पीपी एवं एसआईपी का भुगतान नहीं किया गया है । वर्ष 2021-22 मे बीएचईएल ने 437 करोड़ का लाभ अर्जित किया था कर्मचारियों को इस वर्ष अच्छे पीपी एवं एसआईपी बोनस की उम्मीद है । दूसरी और कोरोना महामारी की आड़ मे अप्रैल 2020 से बंद उत्पादन की जीवन रेखा इन्सेंटिव स्कीम को चालू करने के संबंध में निर्णय भी लंबित है । ऐसे में मानव संसाधन विभाग दोनों बिन्दुओं ( पीपी एवं एसआईपी बोनस तथा इन्सेंटिव स्कीम ) को मुख्य ऐजेंडा मे शामिल करें।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...