10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएमएस ने फाउंड्री गेट पर मनाया श्रमिक विजय दिवस

बीएमएस ने फाउंड्री गेट पर मनाया श्रमिक विजय दिवस

Published on

भोपाल।

बीएमएस ने शनिवार को भेल फाउंड्री गेट पर श्रमिक विजय दिवस मनाया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे, प्रभारी इंजीनियरिंग सेक्टर विनोद रिछारिया, सदस्य प्रवासी मजदूर आयोग मध्य प्रदेश शासन दीपक गुप्ता, प्रदेश कार्यालय मंत्री उपस्थित। इस अवसर पर यूनियन के द्वारा सुबह बुलेटिन बांटा गया। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने स्वल्पाहार कर बम पटाखे फोड़े और ढ़ोल ढमाकों के साथ श्रमिक विजय दिवस पर खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर यूनियन ने अपनी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यूनियन के प्रयास से इंसेंटिव स्कीम जो कोरोना काल में बंद कर दिया गया था उसे बीएमएस ने लागू कराया। स्कूल व कैंटीन से लेकर कर्मचारियों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधा तक पर यूनियन कार्यरत है तथा उनकी व्यवस्था में चुस्त दुरुस्त सुधार करने की अग्रसर है। अध्यक्ष विजय सिंह कठैत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों और उपलब्धि पर प्रकाश डाला।

महामंत्री कमलेश नागपुरे ने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों को समर्पित है क्योंकि पर्दे के पीछे कार्य करने वाले कार्यकर्ता ही संगठन को आगे की ओर ले जाते हैं। रामनाथ गणेशे ने कहा बीएमएस हमेशा राष्ट्र और उद्योग श्रमिक हित में ही कार्य करता है। विनोद रिछारिया, कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर शिशुपाल यादव,नितिन कोड़े, अनूप धामने आदि मौजूद रहे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...