भोपाल
शुक्रवार को हेवू बीएमएम का प्रतिनिधि मंडल उपिंदर सिंह मठारू निदेशक (पावर) व भेल के ईडी विनय निगम से कर्मचारियों के ज्वलंत मांगों के साथ मुलाकात कर अपना एक सात सूत्रीय मांग पत्र दिया जिसमें 29 नवंबर 2022 को कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाली संयुक्त समिति की बैठक (जेसीएम) में नव निर्वाचित सदस्यों का परिचय एवं बीएचईएल के स्ट्रेटजिक प्लान 2022-27 को शामिल किया गया है परंतु इस बैठक मे जेसीएम में पीपीपी, एसआईपी बोनस, इन्सेंटिव एवं टी-3 के ज्वलंत मुद्दे शामिल नहीं किए गए है इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर भारतीय मजदूर संघ मांग है कि कॉर्पोरेट कार्यालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाली संयुक्त समिति की बैठक में इन मुद्दों को मुख्य विषय के रूप शामिल किया जाये ।
