15.8 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया...

भेल कर्मचारियों के लिए हॉलिडे होम्स की बुकिंग शुरू, प्रबंधन का जताया आभार

Published on

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) के कर्मचारियों को प्रबंधन की ओर से बड़ी सौगात देते हुए देश के विभिन्न चुनिंदा पर्यटन स्थलों पर ‘हॉलिडे होम्स’ (Holiday Homes) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके लिए बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हेस्टू-एचएमएस (HESTU-HMS), भोपाल ने भेल कर्मचारियों के कल्याणार्थ उठाए गए इस कदम के लिए प्रबंधन के प्रति सहर्ष आभार व्यक्त किया है।

इस योजना के अंतर्गत गोवा, ऊटी, मुन्नार, नैनीताल, शिमला, मनाली, पुरी और शिलोंग जैसे 8 प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के प्रतिष्ठित होटलों व रिसॉर्ट्स में भेल कर्मियों के लिए कमरे आरक्षित किए गए हैं। इनमें क्लब महिंद्रा एमराल्ड पाम्स (गोवा), क्लब महिंद्रा डर्बी ग्रीन (ऊटी), स्टर्लिंग मुन्नार (केरल), स्टर्लिंग नैनीताल (उत्तराखंड), हनीमून इन (शिमला व मनाली), रीजंटा सेंट्रल (पुरी) और विवांता (शिलोंग) शामिल हैं, जहां 3 से लेकर 5 कमरों तक की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए भेल के आंतरिक नेटवर्क (BHEL Intranet) के होम पेज पर जाकर ‘एप्लीकेशंस’ के अंतर्गत ‘कॉर्पोरेट एप्लीकेशंस’ में ‘हॉलिडे होम बुकिंग’ विकल्प के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी आवंटन प्रक्रिया ‘पहले आओ, पहले पाओ’ (First Come First Serve) के सिद्धांत पर आधारित रखी गई है।

अलग-अलग स्थानों के लिए संबंधित नोडल अधिकारियों और मानव संसाधन/कल्याण विभाग (HR/Welfare Dept) के संपर्क सूत्र भी जारी किए गए हैं, ताकि कर्मचारियों को बुकिंग में कोई असुविधा न हो। हेस्टू-एचएमएस भोपाल ने सभी भेल कर्मचारियों से सपरिवार इस वेलफेयर सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Latest articles

मप्र में भीषण गर्मी-बाजारों में पसरा सन्नाटा, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश...

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर आवाजाही ठप, 68 यात्री बाहर निकाले, कई ट्रेनें प्रभावित

रतलाम। कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के...

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

More like this

भेल सोसाइटी कर्मचारियों का फूटा गुस्सा : न पीएफ जमा, न ग्रेच्युटी, रिटायरमेंट के बाद भी ठोकर खाने को मजबूर

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित भेल की को-ऑपरेटिव समिति में काम करने वाले कर्मचारियों का...

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...