भोपाल।
अविनाश नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बालक बालिकाओं ने राधा कृष्ण के सुंदर रूप में मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। रात 12:00 बजे भगवान का अभिषेक आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। यहां पर स्थित 12 ज्योतिर्लिंग के चित्रों का भी सभी ने दर्शन लाभ प्राप्त किया संध्याकालीन आरती में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया।
