26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति बोलेगा हिंदी : प्रो.द्विवेदी

2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति बोलेगा हिंदी : प्रो.द्विवेदी

Published on

— हिंदी प्रचारिणी समिति छिंदवाड़ा के आयोजन में सम्मानित हुए प्रो.संजय

भोपाल।

भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी का कहना है कि 2030 तक दुनिया का हर पांचवां व्यक्ति हिंदी बोलगा। यह घटना भारत की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण बनेगी। वे छिंदवाड़ा स्थित हिंदी प्रचारिणी समिति द्वारा आयोजित हिंदी दिवस समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रो.द्विवेदी और साहित्यकार डा.मनीषा जैन का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, मंत्री श्याम सुंदर चांडक, डा.दिलीप खरे, पूर्व विधायक चौधरी गंभीर सिंह, भाजपा नेता शैलेन्द्र रघुवंशी, नवनीत व्यास, प्रकाश साव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रो.द्विवेदी ने कहा कि हिंदी और भारतीय भाषाओं का यह अमृतकाल है, जिसमें वे वैश्विक पहचान बना रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा समाज स्वभाव से बहुभाषी है, इसलिए भारतीय भाषाओं के बीच अंतर संवाद हजारों वर्षों से बना हुआ है। यह समान संवेदना हमें विविध भारतीय भाषाओं के साहित्य ने दी है। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक सोच और आत्मदैन्य से मुक्ति ही भारतीय भाषाओं के सम्मान का मार्ग प्रशस्त करेगी। उल्लेखनीय है कि हिंदी प्रचारिणी समिति, छिंदवाड़ा की स्थापना 1935 में की गई थी। पिछले 9 दशक से यह संस्था पुस्तकालय, वाचनालय, विद्यालय संचालन सहित विभिन्न गतिविधियों से हिंदी सेवा में संलग्न है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...