– कांतारा नृत्य की प्रस्तुति से दिखाई दक्षिण भारत की संस्कृति
भोपाल.
राजा भोज की नगरी भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर मंगलवार को दक्षिण भारत के कांतरा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिव चरण पटेल, नरेंद्र व्यास, ममलेश शर्मा के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की।
सात दिन और बढ़ा मेला अब 14 जनवरी को समापन होगा
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोपाल शहरवासियों और व्यापारी बंधुओं की मांग पर मेल समिति ने 7 दिन और मेला बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मेले का समापन 14 जनवरी को भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।
अध्यक्ष ने बताया कि शहरवासियों और व्यापारियों का लगातार सुझाव आ रहा था कि मेले को एक सप्ताह और बढ़ाकर 14 जनवरी मकर संक्रांति तक किया जाए। ऐसे में शहरवासियों को दुकानदारों के सुझाव का स्वागत करते हुए मेले को एक सप्ताह और बढ़ाया गया है। इससे शहरवासियों को एक सप्ताह और घूमने फिरने, खरीदारी व मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में छोटे-बड़े करीब 500 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं।
इस मौके पर मेला समिति सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
