भोपाल
मां कंकाली भक्त मंडल द्वारा चुनरी यात्रा शनिवार को सुबह 9 बजे से चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। चुनरी यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं, बहनें युवा साथी और धर्मप्रेमी बंधु शामिल होंगे। चुनरी यात्रा शांति सरोवर हाई स्कूल सतनामी नगर हनुमान मंदिर से शुरू होकर पिपलानी पेट्रोल पंप, सरकारी परिसर कल्पना नगर, रत्नागिरी, बायपास, आनंद नगर श्रीराम मंदिर, पटेल नगर हाईवे, खजूरी, एलएन सिटी कॉलेज, छावनी, आदमपुर कोलुआ, पड़रिया, स्वर्गधाम आश्रम, बिलखिरिया होते हुए मां कंकाली शक्तिपीठ धाम ग्राम गुदावल पहुंच कर मां कंकाली को चुनरी ओढ़ाकर समाप्त होगी।
———————————–
नि:शुल्क होम्योपैथी शिविर 15 जनवरी को
रायसेन रोड पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में मकर सक्रांति पर सुबह 10 बजे से शिव का रूदाभिषेक, पूजन, हवन, आरती की जाएगी। दोपहर 1 बजे से भंडारा होगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की शुरुआत दादाजी धाम मंदिर में मकर संक्रांति से होगी। शाम 4 बजे से विष्णुशहस्त्र नाम पाठ होगा। 22 जनवरी को मंदिर में विराजमान भगवान श्री राम माता सीता और हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर परिसर में नि:शुल्क होम्योपैथिक और हृदय रोग जांच शिविर लगेगा।
