भोपाल
भेल की अयोध्या बॉय पास रोड स्थित कम्फर्ट हेरिटेज कालोनी के रहवासियों ने पिछले दो सालों से बेहतर काम कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा सहित उनकी टीम का नागरिक अभिनंदन किया। कार्यकारिणी द्वारा कॉलोनी के विकास के लिए किए गये सार्थक प्रयासों को सार्वजनिक स्वीकृति प्रदान करते हुए नागरिकों ने इनके अब तक के कार्यकाल की प्रशंसा की। अभिनंदन से अभिभूत श्री शर्मा ने सभी को भरोसा दिलाया की वह इसी तरह कार्य करत रहेंगे साथ कभी भी शिकायत का मौक़ा नहीं देंगे। कार्यक्रम का आयोजन कॉलोनी के गणनाथ मंदिर परिसर में किया गया जहां आरती के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रहवासी मौजूद थे।
