भोपाल
शहीद भगत सिंह की शहादत दिवस पर सीटू कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के शहादत दिवस के उपलक्ष्य में भेल सीटू यूनियन के पिपलानी स्थित कार्यालय पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। प्रवक्ता अतुल मालवीय के अनुसार यूनियन के पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा शहीद भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष लोकेन्द्र शेखावत, शाहिद अली, निशांत नंदा, सादिक खान, विजेंद्र पाटिल, दीपक गुप्ता, नरेश जादौन,कुलदीप मौर्य, चेतन साहू एवं प्रदेश सीटू कार्यसमिति से पूषण भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।
