भोपाल
भेक्टू सीटू के पदाधिकारी पीपी, एसआइपी इंसेंटिव के निराकरण के लिये बुधवार को भेल महाप्रबंधक बीके सिंह से मिले । उन्होंने श्री सिंह को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में मांग कि है कि कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द से जल्द निपटाया जाये । इस पर श्री सिंह ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगे भेल दिल्ली कॉरपोरेट ऑफिस भेज दी जायेंगी । इधर सोसल मीडिया पर यूनियन के महासचिव ने वायरल कर दिया कि भेक्टू सीटू यूनियन का सहयोग नहीं मिल सकता अगर शीघ्र जेसीएम की डेट घोषित नहीं की जाती है तो यह आंदोलन टूल डाउन और स्ट्राइक की और बढ़ेगा।
उन्होंने सोसल मीडिया पर यह भी लिखा है कि महाप्रबंधक बीके सिंह एचआर प्रभारी हैं उन्होंने जिम्मेदारी के साथ यूनियन से कहा है कि अगले 10 दिन के अंदर जेसीएम कि डेट जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि 10 दिन तक आंदोलन को टाल दें और उन्होंने बताया कि यूनियन का ज्ञापन पत्र डायरेक्टर एचआर तक पहुंचा दिया गया है।
अत: साथियों प्रबंधन से बैठक के उपरांत यूनियन ने प्रबंधन को 22 जुलाई तक का समय दिया है। 22 जुलाई तक यदि जेसीएम डेट नहीं आती है तो भेक्टू सीटू यूनियन टूल डाउन और हड़ताल हेतु आगे बढ़ेगी लेकिन महाप्रबंधक ने बताया कि उन्होंने जेसीएम की तारीख के संबंध में यूनियन के प्रतिनिधि मंडल से कोई बातचीत नहीं की है । यह मामला कॉरपोरेट से जुड़ा है । सैंट्रल यूनियन से बातचीत के बाद ही तारीख तय हो पायेगी ।
