भोपाल
व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम भोजपाल महोत्सव मेले में सांग्स ऑफ इंडिया म्यूजिकल ग्रुप ने रंगारंग प्रस्तुति दी। ग्रंप संचालक गायक मुकेश येसुदास विश्वकर्मा एवं नीतू रघुवंशी ने नए तिवारी, सुनील सोन्हिया, नीलम पुराने गीतों को अपनी सुमधुर कुमारी, विजय जैन, प्रमोद आवाज में गाकर मेले में आए संगीत प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में सिने पार्श्व गायक मोहम्मद रफी, मुकेश, लता मंगेशकर, आशा भोसले से लेकर अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल अभिजीत, कुमार सानू आदि के लगभग 15 गाने प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर भोजपाल मेला समिति ने रंगकर्मी एसिंगर, बैंकर सुनील सोन्हिया एवं संगीतकार गायक मुकेश येसुदास तिवारी का आयोजन समिति के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, सुनील शाह, रेहान खान, अखिलेश नागर ने स्वागत कर सम्मान किया। कार्यक्रम में एंकर की भूमिका सुनील सोन्हिया एवं वर्षा मिश्रा ने अदा की। कड़ाके की ठंड में लोगों ने देर रात तक गीत संगीत का आनंद उठाया। उल्लेखनीय है कि उक्त मेला 14 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है।
