भेल भोपाल।
भेल क्षेत्र की संतोषी विहार कॉलोनी में स्थानीय रहवासियों ने प्लाट पर कब्जे की शिकायत नगर निगम की अतिक्रमण शाखा में की है। रहवासी जेपी दुबे ने बताया कि मकान नंबर—3 का अनुचित तरीके से निर्माण हो रहा है जिसके द्वारा उनके प्लॉट की जगह पर 5 इंच एवं मकान संख्या—2 की जगह पर भी 5 इंच कब्जा कर लिया है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि स्पॉट निरीक्षण करवाकर कार्रवाई की जाए।
