भोपाल।
सेबी (सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) द्वारा की जा रही अनियमितताओं को लेकर गुरुवार कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में व्यापम चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। ईडी कार्यालय के घेराव को लेकर जैसे ही आगे बढ़े तो पुलिस ने एमपी नगर चौराहे पर वाटर कैनन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर चलाई। इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, गोविंदपुरा के श्रमिक नेता दीपक गुप्ता, सुशील प्रजाति, प्रकाश चोकसे सहित बडी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।
