भोपाल
गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की धर्मयात्रा जारी है। यात्रा के तीसरे चरण में वार्ड 66 एवं 67 की महिलाओं ने मां नर्मदा स्नान, सलकनपुर देवी दर्शन किए। यहां पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजक रविंद्र साहू झूमरवाला ने बताया कि यह नि:शुल्क यात्रा का तृतीय चरण है जिसमें पुण्य सलिला मां नर्मदा सेवा संस्थान द्वारा 14 बसों द्वारा 700 से अधिक माताओं-बहनों को सलकनपुर ले जाया गया। यह यात्रा आगे भी जारी रहेगी।
