भोपाल।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री रघुराज सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी के नेता एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंदपुरा थाने में एफआईआर दर्ज दर्ज करने एवं अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर एवं उप निरीक्षक गजराज सिंह को आवेदन दिया। यह आवेदन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं गोविंदपुरा के कांग्रेस नेता रविंद्र साहू झूमर वाला के निर्देश पर ब्लॉक साकेत नगर द्वारा दिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दहिया, प्रशिक्षण प्रभारी नरेश सिंह जादौन,कांग्रेस के प्रवक्ता रितेश सोनी,गिरीश साहू, वार्ड अध्यक्ष प्रशांत वागले,पंकज कुमार चौहान, पीएन उपाध्याय, अजय यादव,शुम्मी भूरिया,अभिषेक पाठक,मौर्य ऋषभ मोरे, आदेश जैन,अरुण आदि उपस्थित रहे।
