20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविन्दपुरा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र-कृष्णा गौर

गोविन्दपुरा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण शीघ्र-कृष्णा गौर

Published on

भोपाल

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह से मंत्रालय में भेंट कर गोविन्दपुरा विधानसभा क्षेत्र की स्वीकृत और निर्माणाधीन सड़कों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने प्रस्ताव में आशिमा मॉल से बाबड़िया कला चौराहा तक रेलवे ओवर ब्रीज का निर्माण के संबंध में प्रस्ताव देते हुए बताया कि परियोजना का डीपीआर मुख्य अभियंता सेतु परिक्षेत्र कार्यालय से प्रमुख अभियंता कार्यालय लोक निर्माण विभाग को प्रशासकीय स्वीकृति के लिये भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इलाहबाद बैंक के सामने पिपलानी से खजूरी कला बायपास स्वीकृत मार्ग का भूमिपूजन किया जा चुका है। इसका कार्य प्रारंभ किया जाना है। श्रीमती गौर कैरियर कॉलेज से डीआरएम कार्यालय तक मार्ग निर्माण के संबंध में बताया कि पूर्व यह मार्ग स्वीकृत किया जा चुका है परन्तु इसका कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। उन्होंने आनंद नगर से कोकता बायपास मार्ग के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया।

उन्होंने जुबली गेट से नरेला जोड़ के मार्ग के संबंध में बताया कि यह मार्ग खराब हो गया है इसके नवीनीकरण की आवश्यकता है। साथ ही सिंधिया चौक से रत्नागिरी तिराहा तक अयोध्या बायपास मार्ग चौड़ीकरण के बारे में बताया कि इस 16 किलोमीटर मार्ग को 4 लेन से 6 लेन में किया जाना है। यह मार्ग अत्याधिक भीड़ वाला है। इस मार्ग के चौराहों पर फ्लाई ओवर और रेलवे लाईन को पार करने के लिये रेलवे ओवर ब्रिज का प्रावधान भी है। इस मार्ग की लागत 994 करोड़ रूपये है। एनएएचआई द्वारा मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना में रत्नागिरि से विदिशा (मोरीकोड़ी) तक के मार्ग को चार लेन में चौड़ा करने और आनंद नगर तिराहे पर बायपास का निर्माण किया जाना है। इस 42 किलोमीटर लम्बे मार्ग की लागत 1200 करोड़ रूपये है और इसका निर्माण कार्य एएचएआई द्वारा किया जा रहा है। रत्नागिरी से मिसरोद मार्ग तक एलीवेटेड कॉरीडोर का निर्माण किया जाना है। इसकी लंबाई 15 किलोमीटर है। इसकी डीपीआर तैयार करने के लिये केन्द्र शासन द्वारा डेढ़ करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...