20 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeभेल न्यूज़तुलसी परिसर फेस वन में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण शुरू

तुलसी परिसर फेस वन में भगवान शिव के मंदिर का निर्माण शुरू

Published on

भोपाल

तुलसी पर परिसर फेस वन में भगवान शिव जी के मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया गया। जिसमें क्षेत्रीय पार्षद मधु शिवनानी, संजय शिवनानी अशोक महाले, विभीषण सिंह आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि काफी लंबे इंतजार के बाद कॉलोनी में मंदिर की मांग मातृशक्ति द्वारा की जा रही थी। वह अब पूरी हुई है। यह हम सभी रहवासियों के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर वासियों के द्वारा एक प्रभात फेरी भी निकल गई। जिसमें अनेक लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

मंदिर निर्माण समिति द्वारा कार सेवक देवेंद्र सिंह रावत का शाल श्रीफल एवं माला पहनकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समिति तरुण चूड़ामणि, अनिल शुक्ला, विनोद श्रीवास्तव, राजेंद्र राजीव त्रिपाठी, चमन भाई पटेल, राकेश शाक्य, अनिल कछावा, केसी सोनी, राजेश पटेल, वीएस सिसोदिया, राजकुमार मिश्रा, अजय झरिया, सुशील वर्मा, हरिप्रसाद आर्य, कैलाश उपाध्याय, जीएन तिवारी, दिनेश बिजगांवने आदि अनेक लोग एवं तुलसी परिसर के समस्त रहवासी मौजूद थे।

गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा प्रज्ञा पीठ में आयोजन, बाल संस्कार शाला के बच्चों ने दी स्वच्छता को लेकर प्रस्तुति
गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा प्रज्ञा पीठ द्वारा श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में प्रज्ञा पीठ द्वारा मंदिरों में साफ सफाई की गई। बाल संस्कार शाला के वार्षिकोत्सव पर भोपाल में संचालित 80 बाल संस्कार शालाओं के 450 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बाल संस्कार शालाओं के संचालकों द्वारा बच्चों को संस्कारी बनाने कहानियां, नाटिकाओं द्वारा अच्छा इंसान बनाने का प्रयास किया जाता है। बाल संस्कार शालाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड दी गई। कार्यक्रम में गायत्री शक्तिपीठ से आरपी हजारी, अशोक सक्सेना, श्रवण गीते के साथ गायत्री परिवार के वरिष्ठजन और अभिभावक मौजूद रहे। मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी शिवनारायण राजपूत द्वारा शांति पाठ के साथ समापन किया गया।

Latest articles

नौतपा के दो रंग- एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी आंधी और बूंदाबांदी, 45 शहरों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत अलग अंदाज में हुई है। एक...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...