भोपाल
करीब एक माह से होशंगाबाद रोड से जाटखेड़ी तक नगर निगम द्वारा 1.8 किमी सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। गर्मी के चलते सीसी रोड पर दरारें पडऩे शुरू हो गई है। सीएम हेल्पलाइन में सड़क निर्माण के दौरान दरार पडऩे की शिकायत के बाद रात में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। निगम के अफसरों की मानें तो बारिश के पूर्व रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जहां दरारें पड़ गई हैं उसे भी दुरुस्त करवाया जाएगा साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गर्मी के कारण रोड पर दरारों की शिकायतें मिलीं थीं। उसे दुरुस्त करवाया जा रहा है। इन दिनों गर्मी देखते हुए रात के समय कार्य करवाया जा रहा है। इस संबंध में वार्ड पार्षद प्रताप वारे का कहना है कि मौके पर जाकर जांच की जाएगी कि सड़क में दरारें पड़ी हैं या नहीं।
