11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeभेल न्यूज़श्री सत्य साई महिला कॉलेज में छात्राओं ने नृत्य, गायन की दी...

श्री सत्य साई महिला कॉलेज में छात्राओं ने नृत्य, गायन की दी प्रस्तुतियां

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र के श्री सत्य साई कॉलेज में महिला भारतीय भाषा दिवस के रूप मनाया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों की पारंपरिक वेशभूषा के साथ पारंपरिक गीतों-लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न भाषा-भाषी प्रदेशों के पर्यटन स्थलों, त्योहारों, व्यंजनों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. ज्योत्सना गलगले, गुणवत्ता प्रकोष्ठ सलाहकार डॉ. आभा बाजपेई व कला संकाय प्रमुख डॉ. शुभा कापदेव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मां सरस्वती की वंदना से किया। उन्होंने कहा हिंदी-अंग्रेजी के अलावा एक भारतीय भाषा जरूर सीखें।

डॉ. आभा ने भारत की विभिन्न भाषा-भाषी विशेषताओं को रेखांकित करते हुए भोजपुरी गीत गाया। अर्चना चौहान ने दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा का तेलुगू अनुवाद प्रस्तुत किया। सुनीता अटुडे, माधवी सिंह, निकिता बोरसे, नंदिता दास, मुस्कान, कीर्ति लालचंदानी, अदिति कुशवाहा, जिया खासदेव, अनुश्री, आरजू आदि छात्राओं ने भी गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। इस मौके पर डॉ. मनीषा त्रिपाठी, डॉ. दीप्ति भटनागर टीशा नामा, दीपांजलि नायक, सहित महाविद्यालय का और छात्राएं मौजूद रहीं।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

बीएचईएल देश के विकास की आधारशिला — केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री  एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को बीएचईएल  हरिद्वार का...