भोपाल।
शहर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था प्रभात साहित्य परिषद का वार्षिक सम्मेलन एवम सम्मान समारोह दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय में मुख्य अतिथि द्वय संतोष चौबे,कुलाधिपति रवींद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय भोपाल,निदेशक विश्व रंग,प्रतिष्ठित कवि कथाकार, डॉ विकास दबे,निदेशक ,मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी भोपाल,विशिष्ट अतिथि ,विशिष्ट अतिथि मुकेश वर्मा संपादक समावर्तन,सारस्वत अतिथि बलराम गुमास्ता साहित्य विशेषज्ञ तथा राजेंद्र शर्मा अक्षर साहित्य मर्मज्ञ,चर्चित गीतकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
संस्था द्वारा सुरेश सोनपुरे “अजनबी”को अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,उत्कृष्ट रचना धर्मिता एवम विशिष्ट साहित्य सेवा हेतु “डी डी राउत मानव ” विशिष्ट सम्मान अतिथियों संतोष चौबे, डॉ विकास दबे, राजेंद्र शर्मा अक्षर,मुकेश वर्मा एवं बलराम गुमास्ता द्वार प्रदान किया गया। अन्य प्रतिष्ठित रचनाकारों को भी उत्कृष्ट योगदान हेतु विशिष्ट सम्मानों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ अनिल शर्मा मयंक की किताब “आयुर्वेद रहस्य” तथा जादुई पेंसिल,गांव राजागढ़ी पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।कार्यक्रम का संचालन संस्था संस्थापक रमेश नंद ने किया।वरिष्ट गीतकार आशिक निर्मल ने आभार व्यक्त किया।