भोपाल
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले की गोविंदपुरा विधानसभा सीट की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर को मुंबई के जिओ वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर मुंबई में डा.एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन एग्जिबिशन में क्षेत्र में हुए जनहित के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया। संयोगवश इसे मुंबई प्रवास के दौरान गोविंदपुरा क्षेत्र के कुछ सम्भ्रांत वरिष्ठ नागरिकों एवं मतदाताओं ने देखा।
क्षेत्र में श्रीमती गौर द्वारा कराए गए विकास कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने तथा किए गए प्रयासों को क्षेत्र के लोगों ने सराहा। इस संबंध में श्रीमती गौर ने बताया कि यह जनप्रेरणा ही हमारा संबल है जो विकास कार्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को नया आयाम देने की और प्रेरित कर रही है। उन्होंने बताया कि गोविंदपुरा मेरे लिए मेरा वृहद परिवार की तरह है। परिवार का सहयोग, प्रेरणा, प्रशंसा ही हमारे जीवन की असली पूंजी है,जिसके सहारे मैं इस सेवा पथ पर चल पा रही हूं।
