– इन्द्रपुरी में नव वर्ष पर गुलाब के फूल से स्वागत करने पहुंचे विधायक द्वय रामेश्वर और कृष्णा
भोपाल
पिछले 21 साल से नव वर्ष पर धर्म यात्रा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को भेल के जुबली गेट के सामने इंद्रपुरी में विधायक द्वय रामेश्वर शर्मा एवं श्रीमती कृष्णा गौर पहुंची । परिषद के अध्यक्ष राकेश भदौरिया ने उनका जोरदार स्वागत किया । विधायक द्वय ने नागरिकों को गुलाब के फूल भेंट कर नव वर्ष की शुभकामनाए दी । इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में श्री शर्मा ने कहा कि हिन्दु नव वर्ष 2080 शुरू हो चुका है इसे हिन्दु समुदाय बड़े ही धूमधाम से मनाता आ रहा है ।
उन्होंने कहा कि पश्चिम संस्कृति में जब नव वर्ष मनाया जाता है तब लोग नशे में इस पर्व को मनाते है जबकि नवरात्र पर मनाये जाने वाले नव वर्ष पर हिन्दु संस्कृति के लोग भगवान के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर अपना माथा टेकते हैं यही फर्क है हमारे नव वर्ष और पश्चिम संस्कृति में । वहीं श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि अभी भी वक्त है जब देश का युवा वर्ग सनातन धर्म की और वापस आ जायेगा । हिन्दु नव वर्ष लोग धार्मिक आस्था से ओत-प्रोत होकर मनाते हैं। इसलिये धार्मिक ग्रंथो में भी इसका महत्व बताया गया है ।
परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि धर्म यात्रा परिषद हिंदू नव वर्ष का उत्सव जुबली गेट इंद्रपुरी में 21 वर्ष से मनाता आ रहा है । यहां सभी सम्मानित नागरिकों का गुलाब का फूल भेंट कर तिलक लगाकर नूतन वर्ष की शुभकामनाएं देता है। इस अवसर पर पार्षदगण श्रीमती उर्मिला मौर्य ,शिरोमणि शर्मा ,शंकरलाल मकोरिया ,गणेशराम नागर,शक्ति सिंह ,धर्म यात्रा परिषद के सचिव अमित गौर ,भाजपा नेता वीरेंद्र त्रिपाठी ,भीकम सिंह बघेल ,उमेश तिवारी ,दलजीत सिंह, आनंद राव पांडे , हर्ष कुमार राजपूत ,दीनदयाल राजपूत ,लक्ष्मी ठाकुर ,सविता ठाकुर ,रीता विश्वकर्मा ,शैतान सिंह लोधी,गुड्डु अग्रवाल, सुभाष पगारे, रमेश प्रजापति ,गजेंद्र मालवीय ,सचिन मिश्रा, संतराम दुबे ,श्रीकांत, अशोक अर्गल ,सुजीत गौर ,विक्की गौर ,चंद्रभान तिवारी ,संतोष ग्वाला ,किशन क्वात्रा ,संजीव खरबंदा राहुल आदि मौजूद थे।
