भोपाल
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को लेकर गतिमान विकसित भारत संकल्प यात्रा सतत अपने ध्येय प्राप्ति के पथ पर अग्रसर है। प्रधानमंत्री के संकल्पों की सिद्धि के लिए मध्यप्रदेश भी अपनी संपूर्ण सार्मथ्य के साथ प्रयासरत है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत संवाद कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ सम्मिलित होकर प्रधानमंत्री के उद्बोधन का श्रवण किया एवं अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर दक्षिण पश्चिम विधायक भगवानदास सबनानी , महापौर श्रीमती मालती राय , भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी , पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह , एवं समस्त कार्यकर्ता मौजूद हुए।
