25.2 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़गीतांजलि कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन

गीतांजलि कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन

Published on

— एमबीएम कॉलेज ने जीता प्रथम पुरस्कार

भोपाल।

शासकीय गीतांजलि कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय भोपाल में जिला स्तरीय महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भोपाल जिले के 6 महाविद्यालय ने भाग लिया। प्रथम पुरस्कार एमबीएम महाविद्यालय की टीम ने जीता। द्वितीय स्थान पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीम एवं तृतीय स्थान पर नूतन महाविद्यालय की टीम विजय हुई। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जय श्री मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्या अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की प्रभारी नैना यादव क्रीड़ा अधिकारी ने निर्णायक मंडल एवं प्राचार्या का पौधा भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता की प्रभारी नैना यादव ने बताया कि गीतांजलि कन्या महाविद्यालय में जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भोपाल जिले की 6 टीमों ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर एमबीएम कॉलेज जीता। दूसरे स्थान बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय, तृतीय स्थान पर न्यूनतम महाविद्यालय रहा। विजेताओं को गीतांजलि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर जय श्री मिश्रा ने ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस प्रतियोगिता में निर्णायक सदस्य सुधीर कुमार राजवैद्य योग प्रभारी जिला भोपाल, श्रीमती कुसुम शर्मा योग शिक्षक सेमरा कला भोपाल, गोपाल नामदेव योग शिक्षक बैरसिया भोपाल थे। इस अवसर पर टीम मैनेजर संजय मेहर एमबीएम, डॉ नीना जंगले, श्रीमती नैना यादव क्रीड़ा अधिकारी, डॉ राजेंद्र जुगादे, डॉ प्रतीक्षा सावले, डॉ मधु सिंह चढ़ार, डॉ नरेश बाबू मालम पाटी, श्रीमती रचना वर्मा, डॉ आराधना वर्मा, डॉ सविता वर्मा, कमलेंद्र जादौन, डॉ नीलम सिंह एवं भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थे।

Latest articles

एचएमएस यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य मंत्री कृष्णा गौर से की भेंट

भोपाल। हेस्टू (एचएमएस) यूनियन के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक...

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार SIR प्रक्रिया को ठहराया वैध, केंद्र को रिपोर्ट भेजने के निर्देश

चुनाव आयोग को विशेष पुनरीक्षण का अधिकार नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार...

भोपाल में IPS अधिकारी की नाबालिग बेटी ने लगाई फांसी, 11वीं की छात्रा थी, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल। राजधानी भोपाल के वीआईपी इलाके चार इमली में रहने वाले एक आईपीएस अधिकारी...

मध्यप्रदेश में जमकर तप रहा नौतपा, 16 शहरों में 44 पार पारा, 3 दिन बारिश-आंधी के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा की शुरुआत भले ही आंधी और बूंदाबांदी के साथ हुई...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...