21.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़खुशियों की सौगात लेकर आता है दीपावली का त्यौहार

खुशियों की सौगात लेकर आता है दीपावली का त्यौहार

Published on

भोपाल।

घर से बाहर निकलते ही चारों तरफ जगमगाते हुए घरों की बालकनी ,सजी हुई दुकानें देखकर दिल बहुत खुश हो जाता है और मेरा दिल कहता है कि लो आ गया तुम्हारा पसंदीदा त्यौहार “दिवाली “मना लो जी भर कर अपने” दिवाली” को । दिवाली त्यौहार जो हर घर में खुशियों की सौगात लेकर आता है ,चाहे बच्चे हों या बूढ़े सभी के जीवन को यह खुशियों से भर देता है तभी तो सब दिवाली का इंतजार करते हैं ।

चाहे कितनी ही पीढ़ियां बीत गई हो पर लगता है ,मेरी तरह ही हर बच्चे का पसंदीदा त्यौहार दिवाली ही है । वो पापा – मम्मी के साथ मिठाइयां बनवाना ,भाई बहनों के साथ लड़ना – झगड़ना, घरों को सजाना – सवारना,पापा जी को पटाखे के लिए मनाना शायद यही खास है इस त्यौहार में जो अपनों को करीब ले आता है । जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आना ही दिवाली को खास बनाता है

दिवाली पर अपनों के घरों में खुशियों की मिठाई और प्रेम के दीपक को बांटना मेरा बचपन से पसंदीदा कार्य रहा है । हर साल की तरह इस साल भी मिठाई बांटने का सिलसिला 10 दिन पहले से ही कर रही हूं ,जब मैं मिठाई बांटने गई तो ,रेशम के घर के बगल वाली घर के बाहर ,एक छोटा सा बच्चा अपने 10 साल की बहन के साथ उदास नजरों से अपने गली के पटाखे चलाने वाले बच्चों को देख रहा था ,कभी उसकी निगाहें पटाखे की आवाज सुनकर हस्ती तो कभी अपनी बहन का चेहरा देखकर उदासीन हो जाता, उस वक्त उसकी 10 साल की बहन उसे मां की तरह हिम्मत दिखाती हुई नजरों से सांत्वना देती पर वो 10 साल की बच्ची की आंखें नम होने से खुद को नहीं रोक पा रही थी। बच्चा पटाखे के लिए जिद करता पर बहन का साथ पाकर अपने आप को संभाल भी ले रहा था , मैं वहीं खड़ी होकर सब देख रही थी और न जाने क्यों मेरी आंखें भी अपने आप नम हो गई थी।

मैं रेशम से पूछी यह बच्ची और बच्चा कौन है ,तब मुझे रेशम ने बताया कि इसके पापा अभी 5 महीने पहले ही उनका एक्सीडेंट होने के कारण शांत हो गए हैं। ये लोग यहां किराए से रहने आएं हैं उनकी मम्मी अभी छोटा-मोटा काम चालू की है पर आमदनी उतनी नहीं हो पाती है कि परिवार अच्छे से चल पाए ।

एक बीमा सलाहकार होने के नाते मैं उनके घर गई यह सोचकर कि कोई पॉलिसी होगी तो उसकी सर्विस दे दूंगी पर जब पॉलिसी के बारे में जिक्र की तो बच्चों की मम्मी जोर- जोर से रोने लगीं वो मेरी ओर देख नहीं पा रही थीं, मैंने बहुत समझाया बुझाया तब जाकर बताना चालू की बोलीं, दीदी आपकी तरह ही एक LIC वाले भैया पिछले दीपावली पर बीमा करने आए थे मैंने और मेरे पति दोनों ने समझा भी था पर हम दोनों ने उन्हें “बाद में देखेंगे “कहकर उन्हें मना कर दिया (वह महिला फिर से जोर-जोर से रोने लगी) मैं भी अपनी आंखें बंद करके यह सोचने लगी कि तुम ही नहीं ज्यादातर लोग यही कहते हैं मेरी आंखों में न जाने कितने लोगों की तस्वीर है जिन्होंने बीमा लेने से मना कर दिया है । वह महिला बार-बार पछतावे के साथ बोलती जा रही थी और अपने भविष्य की जिम्मेदारियों को गिनाते जा रही थी , वो सारी जिम्मेदारियों को बीमा सलाहकार ने भी उस समय बताया होगा पर उस समय उस महिला की दृष्टि ने जिम्मेदारियों को अनदेखा कर दिया था ।

यही होता है हमारे साथ भी जब मैं “सुरक्षा की दीपक” के बारे में बताती हूं तो लोग यह समझते हैं कि बीमा बेचने आईं हैं ,मृत्यु के डर को दिखाकर अपना बीमा बेचने की कोशिश कर रही है ,पर बीमा सलाहकार मृत्यु नहीं आपकी खुशियों को संजोगने का कार्य करता है , वो बच्चों के पिता तो चले गए पर परिवार का आर्थिक जिम्मेदारी , बच्चों की अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी सब कुछ वह अधूरा छोड़कर चले गए.

दोस्तों एक बीमा सलाहकार होने के नाते मैं यह कहना चाहती हूं “एक दिया सुरक्षा की” अपने घर में ले कर आएं,यह सुरक्षा का दिया आपका प्रतिबिंब होगा , यह सुरक्षा का दिया आपकी भविष्य की जिम्मेदारियों को अपने कंधे पर उठेगा ।तो इस दिवाली खरीदें अपनों के लिए एक “सुरक्षा का दिया” और मनाए अपने परिवार के साथ सुरक्षा वाली दिवाली जो हो “जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी”।
रानी ठाकुर, आर्थिक सलाहकार (MDRT -USA)

Latest articles

चिकन शॉप के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस ने दर्ज किया केस

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बेखौफ बदमाशों द्वारा दुकान के बाहर खड़ी एक...

पटेल नगर दादाजी धाम मंदिर में पद्मिनी एकादशी पर विशेष आयोजन, सामूहिक विष्णु सहस्रनाम पाठ और भजनों से गूंजा परिसर

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

अयोध्या बायपास का वह महकता कोना अब वीरान: विकास की भेंट चढ़ा गुप्ता दंपत्ति का 15 साल पुराना ‘सपनों का बगीचा’

भोपाल। आधुनिक विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन का बिगड़ना इंसानी भावनाओं को किस...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात हुड़दंग और शराबखोरी करने वाले 14 आदतन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भोपाल। आगामी त्योहारों के मद्देनजर राजधानी में शांति और कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...