26.7 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी ने किया बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा का समापन

ईडी ने किया बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा का समापन

Published on

भेल, हरिद्वार

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार में आयोजित किए गए सुरक्षा पखवाड़ा का समापन, आज नवीन अभियांत्रिकी भवन सभागार में एक गरिमामय समारोह के साथ हुआ । इस वर्ष के सुरक्षा पखवाड़े का विषय था पर्यावरण, सामाजिक और नियमन उत्कृष्टता हेतु सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली ने, दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारम्भ किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री मुरली ने सुरक्षित रहते हुए कार्य करने पर जोर दिया और कहा कि, हम सभी को सुरक्षा के क्षेत्र में और अधिक सुधार के लिए लगातार प्रयत्न करना चाहिए । उन्होंने बताया कि औद्योगिक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु हमें आत्म निरीक्षण करते हुए यह देखना होगा, कि कौन से कारण सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करते हैं ।

महाप्रबंधक जेके पुण्डीर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि, हमें सुरक्षा को अपना कर्तव्य समझते हुये कार्य करना चाहिये । सुधीर कुमार सिंह, सुरक्षा अधिकारी, हीप तथा सुनील कुमार साहू, सुरक्षा अधिकारी, सीएफएफपी ने क्रमश: अपनी-अपनी इकाइयों में सुरक्षा एवं पर्यावरण से सम्बंधित कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ।

समारोह में सुरक्षा एवं पर्यावरण से सम्बंधित एक पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया । उल्लेखनीय है कि सभी कर्मचारियों की सक्रियता से पिछले 6 सालों में प्रभाग में कोई भी जीवन क्षति नहीं हुई है, एवं दुर्घटनाओं की गम्भीरता में भी कमी आयी है । इसके अतिरिक्त हाल ही में हीप इकाई को पर्यावरण के अनुकूल कार्य प्रणाली हेतु, सीआईआई शोहराब जी गोदरेज ग्रीन बिजनेस सेन्टर, हैदराबाद द्वारा ग्रीनको सिल्वर प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है, जो कि संस्थान के लिए गर्व की बात है ।

समारोह में सुरक्षा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ ही, उत्पादकता सप्ताह के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, प्रमुख (एचएसई) हीप श्री एके. कटारिया, प्रमुख (एचएसई) सीएफएफपी नारायण कुमार, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...