भोपाल
शनिवार को बीएचईएल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में विनय निगम, कार्यपालक निदेशक ने असीम धमीजा,महाप्रबंधक, 2 अधिकारियों, 4 पर्यवेक्षकों एवं 8 कर्मचारी को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि आप सभी अपने जीवन के द्वितीय पारी को सार्थक बनाएं और स्वस्थ रहते हुए अधिक से अधिक आनंद उठाएं। इस अवसर पर अविनाश चन्द्रा,महाप्रबंधक एवं सभी महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष मौजूद थे। इधर भेल इंजीनियर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन ने भेल के प्रवेश द्वार पर रिटायर्ड कर्मचारियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष महेश मालवीय एवं महासचिव आरके खरे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे।
