19.4 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़ईडी ने किया ऑनलाइन बीएचईएल उद्योगनगरी ई-भुगतान प्रणाली का उदघाटन

ईडी ने किया ऑनलाइन बीएचईएल उद्योगनगरी ई-भुगतान प्रणाली का उदघाटन

Published on

भोपाल

बीएचईएल के प्रशासनिक भवन में कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह ने एसबीआई पेमेंट गेटवे सिस्टम के माध्यम से एक व्यापक एकीकृत ऑनलाइन उद्योगनगरी ई-भुगतान प्रणाली का उदघाटन किया । यह सिस्टम उद्योगनगरी एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन गु्रप के संयुक्त प्रयास से विकसित किया गया है । अपने संबोधन में राजीव सिंह ने किए गए प्रयास की सराहना की और कहा कि अन्य ई-संग्रह सेवाओं के लिए भी ऐसे सिस्टम का विकास किया जाए । ऑनलाइन एसबीआई पेमेंट गेटवे सिस्टम पेटीएम,यूपीआई,क्रेडिट,डेबिट कार्ड और जी-पे जैसे विभिन्न तरीकों के माध्यम से उद्योगनगरी राजस्व,बिजली,किराया और अन्य शुल्क बिलों के लिए ग्राहक भुगतान के लिए वास्तविक समय ई-भुगतान द्वारा प्रदान किया जाता है । एमआईआर विभिन्न उद्योगनगरी ग्राहकों की वास्तविक समय भुगतान स्थिति की ऑनलाइन निगरानी करने में मदद करेगा । इससे उद्योगनगरी में भुगतान प्रक्रिया संबंधी समय कम हो जाएगा और दक्षता में सुधार होगा । कार्यक्रम में बीके सिंह,महाप्रबंधक , गौतम मजूमदार, महाप्रबंधक सभी विभागाध्यक्ष, मानव संसाधन, नगर प्रशासन एवं डीटीजी के अधिकारीगण, भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक और रिलायंस जियो के प्रतिनिधि इस दौरान मौजूद थे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...