भोपाल
बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने मंगलवार को बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह से प्रशासनिक भवन में मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर राजीव सिंह के कर कमलों द्वारा संस्था सदस्यों को वितरित किए जाने वाले कैलेंडर का विमोचन किया । कार्यपालक निदेशक ने संचालक मंडल को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए संस्था की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया और इस नयी पहल के लिए बधाई दी ।
संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार ने जानकारी दी कि संस्था के इतिहास में पहली बार कैलेंडर छपवाकर सभी सदस्यों को वितरित किए जा रहे हैं । कैलेंडर का वितरण सदस्यों को 3 दिन के भीतर कर दिया जाएगा । कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष बसंत कुमार, उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव श्रीमती निशा वर्मा, संचालक राजमल बैरागी, रजनीकांत चौबे, राजकुमार इड़पाची एवं निशांत कुमार नंदा मौजूद थे ।
