-बीएचईएल के विक्रम स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
भोपाल
भेल संस्कृतिक भवन में विक्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव उजास 2023 धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भेल के कार्यपालक निर्देशक राजीव सिंह श्रीमती शशि सिंह अध्यक्ष भेल लेडिस क्लब जीपी बघेल अध्यक्ष भेल शिक्षा मंडल टीयू सिंह उपाध्यक्ष भेल शिक्षा मंडल यादवेंद्र दत्त यादव सचिव भेल शिक्षा मंडल एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए। प्राचार्य राजेश वर्मा ने विद्यार्थियो की शैक्षणिक प्रगति के उत्कृष्ट प्रदर्शन को प्रस्तुत करते हुए वार्षिक गतिविधियों का ब्यौरा दिया।
मुख्य अतिथि ईडी राजीव सिंह ने कहा कि स्वयं को विक्रम विद्यालय का पूर्व छात्र बताते हुए खुद को गौरांवित महसूस किया विद्यार्थियों को प्रगति पथ पर बढ़ने की प्रेरणा देते हुए शीर्ष पर रहने की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि इस स्कूल को और भी ऊंचाईयों पर पहुंचाये। कार्यक्रम की रंगारंग श्रृंखलाओं में जहां एक और उत्सवी माहौल नजर आया वही शौर्य गाथा के माध्यम से अमर शहीदों को सलामी दी गई छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति अंकुरण ने समा बांधा, साइबर क्राइम नाटक ने जागरूक रहने की प्रेरणा दी। भगत सिंह की जन्मस्थली खटकड़ कलां की महिमा का यशोगान किया गया और कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने रैंप वॉक करके फैशन का जलवा बिखेरा। सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
