23.1 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभेल न्यूज़युवा छात्र छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास: संजीव श्रीवास्तव

युवा छात्र छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयास: संजीव श्रीवास्तव

Published on

भोपाल

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा युवा छात्र छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है। यह बात आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी मप्र राज्य कौशल विकास एंव रोजगार निर्माण बोर्ड संजीव श्रीवास्तव ने भेल के देवी अहिल्याबाई हॉल में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा व्यवसायिक पाठ्यक्रम पर जोर दिया जा रहा है जिससे युवा अच्छी नौकरी प्राप्त कर सकें तथा अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकें। वहीं श्री चन्द्रा ने ने कहा कि बीएचईएल में उपलब्ध इंजीनियरिंग एवं तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी ।

उन्होंने बीएचईएल, भोपाल में हॉल ही में प्रारंभ किए गए वेल्डिंग प्रशिक्षण सेन्टर के विषय में भी बताया जहां न्यूनतम शुल्क के आधार पर एक माह के लिए वेल्डिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को समूचित प्रशिक्षण देने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। इसके उपरांत श्री श्रीवास्तव एवं श्री चन्द्रा द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए ।

इस अवसर पर संजीव श्रीवास्तव, आईएएस, मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, श्री अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक , विनोदानंद झा, अपर महाप्रबंधक एवं सुनील कुमार उप संचालक, आरडीएसडीई मध्यप्रदेश उपस्थित थे। श्री श्रीवास्तव ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि माननीय उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय द्वारा युवा छात्र छात्राओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयत्नशील है।

Latest articles

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

पद्मश्री गोडबोले दंपति से मिले सीएम विष्णुदेव साय: बोले- ‘बस्तर के लिए इनका 4 दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में बस्तर के...

More like this

बीएचईएल के नरेश नेपा की डूबती नैय्या के बनें सहारा

नेपानगर की नेपा मिल में नया अध्याय: बिना किसी आर्थिक पैकेज के शुरू हुआ...

भेल कैंटीन में अव्यवस्थाओं पर भड़की एचएमएस यूनियन, औचक निरीक्षण कर दुरुस्त कराईं व्यवस्थाएं

भोपाल। प्रतिनिधि यूनियन एचएमएस के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भेल कैंटीन की व्यवस्थाओं का औचक...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...