17.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग परिवार के साथ भोजपाल महोत्सव...

रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग परिवार के साथ भोजपाल महोत्सव मेला देखने पहुंचे

Published on

– सूफी नाइट में प्लेबैक सिंगर सवाई भट्ट ने मचाया धमाल

भोपाल.

राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को सूफी नाइट में सवाई भटट ने जमकर धमाल मचाया। इंडियन आइडल सीजन-12 फेम प्लेबैक सिंगर सवाई भट्ट ने सूफी के साथ बॉलीवुड गानों की प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर भट्ट ने केसरिया बालम, छाप तिलक, दमा डैम मस्त कलंदर, खाइये पैन बनारस वाल सहित एक से बढकऱ एक गानों की प्रस्तुति दी। बता दें कि सवाई भट्ट हिमेश रेमशिया के साथ प्रस्तुति दे चुके हैं। कार्यक्रम की सुरुआत सवाई भट्ट के साथ मेला समिट ने दीप प्रज्वलित कर की।

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेला देखने आने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक मंच पर लगातार रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में भारी भीड़ पहुंच रही है। रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। मेले में ऐसी भीड़ रही की पाव रखने तक की जगह नही रही। मेले में सबसे ज्यादा युवाओं की टोली देखी जा रही है। मंच का संचालन महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर द्वारा किया जा रहा है।

मेले में उमड़ रही भारी भीड़
राजधानी के बीचो-बीच चल रहे भोजपाल महोत्सव मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को एक लाख से ज्यादा लोग मेला देखने पहुंचे। यहां परिवार के साथ रंग-बिरंगे झूलों का लुत्फ उठाया। मेले में जमीन के भीतर करीब 180 फीट लंबे अंडर वाटर टनल और फिश एक्वेरियम में 300 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की मछलियां हैं। यहां विभिन्न प्रकार की मछलियां देखकर बच्चे और बड़े रोमांचित हो उठे।

टनल में ये मछलियां देखने को मिल रही हैं
अंडर वाटर टनल और एक्वेरियम में एलिवेटर गार (मगरमच्छ की तरह दिखने वाली मछली), कलर टे्रटा, व्हाइट टाइगर शार्क, फिराना (यह मछली अमेजन नदी में पाई जाती है), एंजिल फिश, इलेक्ट्रिक ईल फिश (सांप जैसी दिखने वाली मछली), टाइगर ऑस्कर, रेड पैरेट फिश (यह 6 तरह की है), लापन टे्रड, ओरंदा गोल्डन फिश, टेली स्कोप गोल्ड, चाइनीज कोई फिश, अरवाना (यह घर में वास्तु के लिए रखी जाती है), फ्लावर ऑन फिश (यह गुडलक के लिए रखते हैं), जैड गोरामी, कैट फिश जैसी छोटी-बड़ी मछलियां हैं।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...