32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के अवधपुरी चौराहे पर अतिक्रमण, जाम से एक दर्जन कॉलोनियों के...

भेल के अवधपुरी चौराहे पर अतिक्रमण, जाम से एक दर्जन कॉलोनियों के लोग परेशान

Published on

भेल भोपाल।

अवधपुरी तिराहे पर शाम के समय आए दिन विवेकानंद स्कूल की तरफ रोड पर जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। जिसका मूल कारण रोड किनारे अवैध रूप से ठेला एवं गोमती लगा कर अलग अलग बेरायटी के ड्रिंक, फास्ट फूड, अण्डे, बिरयानी इत्यादि के व्यापार का अड्डा बना लिया गया है। जहां पर राहगीर तथा कालोनीवासी खाने पीने का लुप्त उठाने के लिए रोड पर कार एवं मोटरसाइकल खड़ी कर देते हैं। जिससे आवागमन बाधित होता है तथा दुर्घना की संभावना बढ़ जाती हैं। इसी तरह अपोजिट रोड पर मन्दिर किनारे मोड के पास रोड पर अवैध रुप से भार बहक गाड़ियां तथा पिकअप खड़े रहते है जो कि यातायात को बाधित करते हैं। नगर निगम के अधिकारी हाथ पर हाथ रख कर बैठे रह जाते हैं क्योंकि उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस सारे अतिक्रमण का कार्य क्षेत्र भेल नगर प्रशासन के अधीन आता है। भेल सामाजिक सांस्कृतिक विकाश समिति के संयोजक शिवराज सिंह का कहना हैं कि भेल नगर प्रशासक इस ओर ध्यान दे तथा रोड किनारे से ठेला एवं गोमती को हटा कर मैदान की तरफ व्यवस्थित हॉकर कार्नर के लिए चार्जेबल (भाड़ा) के आधार पर जगह आवंटित करे जिससे भेल को रेवेन्यू अर्जित होगा तथा आने जाने वालों को यातायात करने में सुविधा होगी।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...