भोपाल
भेल की ईपीएस 1995 (हायर पेंशन) एक्शन कमेटी ने यह फैसला लिया है कि अगले माह वह अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी । कमेटी के सौकड़ों सदस्यों दिल्ली कूच करने का फैसला लिया है । बैठक में कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रशेखर परसाई बताया कि फैसला हमारे खिलाफ है इसका हम विरोध करेंगे साथ ही सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन भी दायर की जायेगी । बैठक में भेल के पूर्व ईडी एसएन डागा,करनैल सिंह ,जेएस पुरी,जेपी गौड़,एलएस चौहान,महेश मालवीय सहित बड़ी संख्या में पीडि़त लोग मौजूद थे ।
