26.9 C
London
Wednesday, May 27, 2026
Homeभेल न्यूज़हर बीएचईएल कर्मी, एक कुशल शिल्पी है- टी. एस. मुरली

हर बीएचईएल कर्मी, एक कुशल शिल्पी है- टी. एस. मुरली

Published on

हरिद्वार

अभियांत्रिकी, उद्योग तथा हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा का जयंती दिवस, आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस उपलक्ष्य में बीएचईएल हरिद्वार की दोनों इकाइयों, हीप तथा सीएफएफपी स्थित वर्कशॉप एवं कार्यालयों में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री टी. एस. मुरली ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में भाग लिया ।

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सभी कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए, श्री टी. एस. मुरली ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें संदेश देता है कि पूर्ण समर्पण के साथ किया गया कार्य, ईश्वर की उपासना के समान होता है । उन्होंने कहा कि आदि शिल्‍पकार भगवान विश्‍वकर्मा की प्रेरणा तथा उनका आर्शीवाद प्राप्त कर, हम अपनी शिल्‍पकला यानि उत्पाद और उत्पादन को और निखार सकते हैं । श्री मुरली ने कहा कि हर बीएचईएल कर्मी अपने इस संस्थान के लिए, एक कुशल शिल्पी की भूमिका निभा रहा है ।

इस पवित्र गरिमामय अवसर पर बीएचईएल लेडीज क्लब की संरक्षिका श्रीमती टी. सौम्या, बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे ।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...

बीएचईएल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) कॉर्पोरेट कार्यालय...