-भेल गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल ने मनाया हरियाली महोत्सव
भोपाल
भेल गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउन्डेशन के अंतर्गत हरेली तिहार-जीवति-पंडुम-हरियाली महोत्सव मातृशक्तियों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तिरुमाय -योगिता बघेल धर्म पत्नी तिरुमाल- जीपी बघेल, जीएम क्वालिटी भेल ,भोपाल मौजूद थीं। जिनके द्वारा प्रकृति शक्ति की पूजा अर्चना कर ,पेन ठाना प्रांगण में पौधा रोपण किया गया । श्रीमती बघेल ने पर्व को मनाने और पर्व के महत्व को बताते हुए हरियाली पर्व से संबंधित अपने अनुभव गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउंडेशन की मातृशक्तियों के साथ साझा किए।
हरियाली पर्व का मूल संदेश ही उत्सव मनाना है यह पर्व अपनी अलग विशिष्टता लिए है। उत्सव मनाने की हमारी प्रवृति ही हमारी प्रकृति है और उत्सव के लिए समृद्धि चाहिए। प्रकृति को बचाकर और उसका आदर करते हुए कड़ी मेहनत करो तभी समृद्धि प्राप्त होगी जिसे की हम उत्सव के रूप में मनाते हैं यही इस त्यौहार का मूल संदेश है और उद्देश्य भी।
कार्यक्रम में गोंडवाना मातृशक्ति ट्राइबल फाउन्डेशन की अध्यक्ष सुजाता कुंजाम , उपाध्यक्ष लिखेशवरी सिदार , प्रेमलता धु्रव, भारती खुरश्याम , कंचन मरकाम , उर्मिला नेटी , सविता मरावी , पिंकी मरावी , आशा धुर्वे , रजनी मरावी सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद थे।
