भोपाल
जगन्नाथ क्रिकेट क्लब द्वारा उत्कल क्रिकेट चैंपियनशिप सेशन 2 (अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट) का आयोजन हेस्टू (एचएमएस) की सहायता से छत्तीसगढ़ मैदान पिपलानी में आयोजित किया गया। 24 वां मैच फीडर्स फाइटर और एनटीवी सन राइजर्स के बीच खेला गया जिसमें फीडर्स फाइटर विजेता बनी और सुख चैन आर्मो मैन ऑफ द मैच बनें। छत्तीसगढ़ मैदान पर सैकड़ो दर्शक के उपस्थिति में हेस्टू एचएमएस के महासचिव अमर सिंह राठौर और जगन्नाथ क्लब की और से सुजीत मल्लिक ने मैन ऑफ द मैच सुख चैन आर्मो को ट्राफी प्रदान कर सम्मान किया।
